फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : अपराधियों ने युवक को मां के सामने मार दी गोली, शादी समारोह से लौट रहा था

Tue, 26 Nov 2024 06:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार में अपराधियों ने एक युवक को घेरकर उसे गोली मार दी। गोली लगते ही युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के समय मृतक की मां उसके साथ थी, जिसके सामने यह घटना हुई। 
विज्ञापन
मृतक की मां और स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में बाइक सवार दो अपराधियों ने एक युवक को उसकी मां के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगते ही युवक वहीं गिर पड़ा। गोली चलते ही घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई, तब तक अपराधी वहां से फरार हो गये। घटना दानापुर थाना क्षेत्र के भट्ठा रोड़ की है। मृतक की पहचान कुंदन कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मां के सामने ही मार दी गोली 
घटना के संबंध में मृतक की मां देव मुनि देवी ने बताया कि सोमवार की देर रात बाइक से वह अपने बेटे के साथ शादी समारोह से लौट रही थी। तभी भट्ठा रोड़ के पास उसके घर से कुछ दूर पर नामजद आरोपी मुकेश साहिर दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता मुकेश ने कुंदन को गोली मार दी। गोली लगते ही कुंदन जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये। तबतक दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। कुंदन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई

दोनों थे अपराधी, कई बार जा चुके थे जेल  
घटना के संबंध में दानापुर एएसपी भानु प्रताप ने बताया कि कुंदन कुमार नाम के युवक को चंदन ननक के युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी है। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। हालांकि दोनों अपराधी प्रवृति के थे और दोनों ही आपराधिक मामले में जेल जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आरोपी चंदन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें