फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna: PMCH में जवान ने सहकर्मियों पर तानी राइफल, विभाग से छुट्टी मांग रहा था; पुलिस बोली- बीमार है

Thu, 16 Mar 2023 04:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के सबसे बड़े में अचानक हड़कंप मच गया। कैदी वार्ड में ड्यूटी कर रहे जवान ने अचानक अपनी इंसास राइफल अपने सहकर्मी पर तान दी। जवान राइफल को कॉक कर ही रहा था कि उसके साथियों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
PMCH में जवान ने तानी राइफल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सबसे बड़े में अचानक हड़कंप मच गया। कैदी वार्ड में ड्यूटी कर रहे जवान ने अचानक अपनी इंसास राइफल अपने सहकर्मी पर तान दी। जवान राइफल को कॉक कर ही रहा था कि उसके साथियों ने पकड़ लिया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे हाथ से राइफल छीनकर कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


जवान का मानसिक संतुलन बिगड़ा
इधर, घटना की सूचना मिलते ही टीओपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने पाया कि जवान का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उसे इलाज की जरूरत है। इसलिए उसे पीएमसीएच के मनोचिकित्सा विभाग में भर्ती करवाया गया। उसका इलाज चल रहा है। 

अचानक गुस्सा हो गया जवान 
बीमार जवान की पहचान प. चंपारण के बगहा निवासी 30 वर्षीय देव नारायण चौधरी के रूप में की गई। सहकर्मियों की मानें तो जवान के  जवान अपने घरेलू समस्या को लेकर काफी दिनों से छुट्टी की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर वह अचानक गुस्सा हो गया। और सहकर्मियों पर राइफल तान दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इलाज के बाद जवान से सारी जानकारी ली जाएगी। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें