यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर 12529/12530 पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस का एकमा स्टेशन पर दो मिनट ठहराव देने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही 15079/15080 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस को पूर्वोत्तर रेलवे के शामकौरिया और राजापट्टी स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा।
- पाटलिपुत्र से प्रस्थान करने वाली 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 30 मई, 2023 से 18.30 बजे एकमा स्टेशन पहुंचकर 18.32 बजे प्रस्थान करेगी।
- लखनऊ जं. से प्रस्थान करने वाली 12530 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 30 मई, 2023 से 12.34 बजे एकमा स्टेशन पहुंचकर 12.36 बजे प्रस्थान करेगी।
- पाटलिपुत्र से प्रस्थान करने वाली 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस 10 जून, 2023 से 18.15 बजे शामकौरिया स्टेशन पहुंचकर 18.17 बजे प्रस्थान करेगी।
- गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 10 जून, 2023 से 08.29 बजे शामकौरिया स्टेशन पहुंचकर 08.31 बजे प्रस्थान करेगी।
- पाटलिपुत्र से प्रस्थान करने वाली 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस एक जून, 2023 से 18.38 बजे राजापट्टी स्टेशन पहुंचकर 18.40 बजे प्रस्थान करेगी।
- गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस एक जून, 2023 से 08.06 बजे राजापट्टी स्टेशन पहुंचकर 08.08 बजे प्रस्थान करेगी।