फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवादा सदर अस्पताल में आग से अफरातफरी: कबाड़ को गैस कटर से काटने के दौरान भड़की आग, मरीज बेचैन

Fri, 25 Nov 2022 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

नीलामी का सामान लेने वाले ठेकेदार कबाड़ को गैस कटर से काटकर ले जा रहे थे। इस दौरान एक वाहन को गैस कटर से काटकर हटाने के दौरान टायर में आग लग गई।

विज्ञापन
दो दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा सदर अस्पताल में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। आग की लपटें देखकर अस्पताल में भर्ती रोगी व उनके परिजनों में अफरातफरी मच गई। अस्पताल प्रबंधन ने अग्निशमन दस्ते को कॉल किया तो दमकल की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया। आग उस समय लगी, जब नीलाम कबाड़ी को गैस कटर से काटकर हटाया जा रहा था।

सदर अस्पताल में पड़े जर्जर वाहन, टेबल, कुर्सी, आलमीरा, बेड सहित अन्य लोहे का समान एमएसटीएस द्वारा नीलाम किया गया था। नीलामी का सामान लेने वाले ठेकेदार कबाड़ को गैस कटर से काटकर ले जा रहे थे। इस दौरान एक वाहन को गैस कटर से काटकर हटाने के दौरान टायर में आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें देख अस्पताल के मरीज परेशान हो गए। आग पर काबू पाने के बावजूद टायर और अन्य जली चीजों की दुर्गंध से मरीज शाम तक परेशान रहे। अच्छी बात यह रही कि आग की लपटें अस्पताल के वार्ड की तरफ नहीं गई, वरना भारी परेशानी हो सकती थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें