फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन वे ट्रैफिक है भाजपा, इसे छोड़ने वाले कभी शांति से नहीं रहते: सुशील मोदी

Sun, 29 Nov 2020 10:13 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रविवार को कहा कि, हमारी पार्टी (भाजपा) वन वे ट्रैफिक की तरह है, आप यहां आ सकते हैं लेकिन यहां से जा नहीं सकते। जो लोग भाजपा छोड़ते हैं, वे कभी शांति से नहीं रहते। हालांकि, मैं बिहार सरकार का हिस्सा नहीं हूं, लेकिन मेरी आत्मा वर्तमान सरकार के अंदर बसती है। हमें अपनी पार्टी को कभी भी कमजोर नहीं होने देना चाहिए।

विज्ञापन

 


उपमुख्यमंत्री तारकिशोर का तेजस्वी पर हमला
वहीं, आज बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उपमुख्यमंत्री ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि, हमारी सरकार से पहले किस प्रकार के अपराध होते थे और उस समय की तत्कालीन सरकार द्वारा अपराधियों को किस प्रकार का संरक्षण दिया जाता था, ये न आपसे छिपा है, न बिहार की जनता से छिपा है। 

बिहार अपराध के मामले में 25वें स्थान पर- तारकिशोर प्रसाद
तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि पिछले चुनाव में एक भी हिंसा की घटना नहीं हुई। बिहार अपराध के मामले में 25वें स्थान पर है। कल भी मुख्यमंत्री जी ने अपराध पर कई निर्देश बिहार के पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। बता दें कि राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर नीतीश सरकार पर हमला बोला था। तेजस्वी ने कहा था कि बिहार में अपराधियों की बहार, गोलियों की बौछार और व्यवसायियों पर कहर के साथ ही महाजंगलराज का हाहाकार है।

विज्ञापन


बिहार में चहुंओर अराजक और डरावना माहौल- तेजस्वी
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार में चहुंओर अराजक और डरावना माहौल बन गया है। विधि व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। डबल इंजन ट्रेन में बैठे मुख्यमंत्री सुस्त, लाचार, बेबस और असहाय हैं। महाजंगलराज के महाराजा मौन क्यों है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें