फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP News : भाजपा के सामने लालू, नीतीश नहीं; दिल्ली निकलने के पहले सम्राट चौधरी का दावा- विपक्षी बैठक बेकार

Mon, 17 Jul 2023 06:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने विपक्षी एकता के प्रयासों के बेकार जाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब बिहार में फैक्टर नहीं हैं। लालू यादव लड़ेंगे। नीतीश के कहीं जाने से फर्क नहीं।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश सम्राट चौधरी और सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलुरू में होने वाली विपक्षी एकता की दूसरी बैठक में शामिल होने गए सीएम नीतीश कुमार पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कहीं जाएं कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। बिहार में 40 के 40 सीट NDA जीतेगी। बिहार में नीतीश कुमार कोई फैक्टर नहीं है। लालू प्रसाद फैक्टर है ये मैं मानता हूं। पहले भी नीतीश कुमार ऐसे बैठकों में जाते रहे हैं। एकदम स्पष्ट रहिए विपक्षी एकता की बैठक से कुछ नहीं होने वाला है। 

विज्ञापन


बिहार को दो ही लीडर ने बर्बाद किया
सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार हंसे या रोएं फर्क नहीं पड़ता है। वह बिहार में पिछले 18 साल से मुख्यमंत्री है। उन्होंने बिहार को कितना बर्बाद किया यह राज्य का हर नौजवान जानता है। बिहार को दो ही लीडर ने बर्बाद किया। पहले लालू प्रसाद फिर दूसरे नीतीश कुमार ने। इन दोनों ने बिहार को बर्बाद करके रख दिया। बिहार के युवाओं को धोखा दिया। कुर्सी के लिए इनलोगों ने बिहार के भविष्य को दांव पर लगा दिया। 

विपक्षी एकता की बैठक से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला
सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू जी के बिना नीतीश जी का कोई रोल नहीं है। उनसे लड़ लेंगे अच्छे से। बिहार में क्या फर्क पड़ता है। ममता दीदी कितना वोट दिलवा देंगी। विपक्षी एकता की बैठक से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। देश में NDA नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 फिर से सरकार बनाएगी। NDA के सभी दल एकजुट होकर लड़ेंगे। बिहार में भी इस बैठक से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। यहां 70:30 का अनुपात है। 70 फीसदी वोट जनता भाजपा को दे रही है। विपक्षी एकता की बैठक में भ्रष्टचारियों का जुटान हो रहा है। लालू जी अपने बेटे के लिए चिंतित हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे के लिए। सबसे अपनी-अपनी पार्टी और अपने-अपने लोग बचाने में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें