फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : दिमागी बुखार को लेकर विपक्ष ने विधानसभा में की स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग

Tue, 02 Jul 2019 03:54 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
मंगल पांडे (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रदेश में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के कारण बडी संख्या में बच्चों की मौत के लिए विपक्षी दलों ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को जिम्मेदार ठहराते हुए मंगलवार को उनके इस्तीफे की मांग की और हंगामा किया। हंगामे की वजह से विधानसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी। 

विज्ञापन


बिहार विधानसभा की मंगलवार की कार्यवाही शुरू होते ही राजद विधायक ललित यादव ने एईएस के कारण मुजफ्फरपुर और राज्य के अन्य हिस्सों में बड़ी संख्या में बच्चों की मौत के लिए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को जिम्मेदार ठहराया और उनके इस्तीफे की मांग की।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने विपक्षी नेताओं से कहा कि सोमवार को सदन में इस गंभीर मुद्दे पर बहस हो चुकी है और राज्य सरकार ने इस मुद्दे पर जवाब दिया था, ऐसे में इस मामले को फिर से न उठाकर प्रश्नकाल के सामान्य कामकाज को पूरा करने दें, पर विपक्षी सदस्य नहीं माने और वे आसन के पास आकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को इस मुद्दे पर बहस के बाद जवाब दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सदन की कार्यवाही को बाधित करना चाहता है और सार्वजनिक महत्व के मुद्दों को उठाने नहीं देना चाहते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें