फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल एक आरोपी की मौत; दो का इलाज जारी

Fri, 16 Jun 2023 12:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के सिवाईपट्टी में हुई लूट के आरोपियों से पुलिस मुठभेड़ में घायल तीन आरोपियों में से एक की शुक्रवार को मौत हो गई है। उसका इलाज मेडिकल में चल रहा था। उसे एक गोली लगी थी। वहीं, दो आरोपियों का अब भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर के सिवाईपट्टी में लूटकांड के आरोपियों से हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल तीन आरोपियों में से एक की मौत हो गई है। उसका इलाज मेडिकल में चल रहा था। मृतक की पहचान संतोष उर्फ बैगना के रूप में हुई है। उसे एक गोली लगी थी। वहीं, दो आरोपियों का अब भी इलाज चल रहा है। लूट की वारदात के बाद मोतिहारी के राजेपुर से होकर नेपाल भागने के फिराक में कार सवार तीन आरोपियों की मुजफ्फरपुर पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी। इसमें लूटकांड का मास्टर माइंड मो. राशिद उर्फ डेविड, संतोष कुमार उर्फ बैगना और कौशल दास जख्मी हो गया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लूटकांड के आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी पर भी ताबड़ोड़ फायरिंग की थी। पुलिस और आरोपियों के बीच 17 राउंड से अधिक  फायरिंग की गई थी। मुठभेड़ में पुलिस गाड़ी पर एक गोली जाकर लगी थी। कोई पुलिसकर्मी इसमें हताहत या जख्मी नहीं हुआ था। वहीं, तीनों आरोपियों को पुलिस ने आनन-फानन में जख्मी स्थिति में मीनापुर पीएचसी में भर्ती कराया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को एसकेएमसीएच भेज दिया गया था।
 
फिलहाल तीनों का पुलिस अभिरक्षा में इलाज जारी थी। एसकेएमसीएच में सुरक्षा को कड़ी कर दी गई थी। पुलिस ने मौके से एक कारबाइन, दो रेगुलर पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस और साढ़े नौ लाख रुपये के साथ एक कार जब्त की थी। तीनों आरोपी सिवाईपट्टी-राजेपुर रोड से होकर नेपाल भागने की फिराक में थे। डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में एसआइटी तीनों की तलाश में जुटी हुई थी। मुठभेड़ के बाद एसएसपी राकेश कुमार भी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस अधिकारी और स्थानीय लोगों से भी ली थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि डेविड का राइट हैंड साहेबगंज का नितेश कुमार, हथौड़ी का ललित सहनी और भरत पंडित पुलिस के हत्थे पहले ही चढ़ गया था। वहीं डेविड, बैगना और कौशल दास और अन्य चारपहिया वाहन लेकर भाग निकला था। पुलिस ने इनके पास से तीन लाख कैश, दो कट्टा, तीन जिंदा करातूस और एक किलो चरस बरामद किया था। पूछताछ के बाद इन्हीं लोगों ने डेविड और अन्य साथियों के छिपे होने की जानकारी पुलिस को दी थी। उसके बाद पुलिस ने कांटी लूटकांड में साढ़े 12 लाख रुपये कैश के साथ छह आरोपियों को दबोच लिया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें