फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्यूलर ताकतों को भाजपा और संघ के खिलाफ होना होगा एकजुटः नीतीश

Fri, 20 May 2016 05:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
असम चुनावों में भाजपा की एकतरफा जीत ने विरोधियों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है, यही कारण है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा विरोधी दलों से आह्वान किया है कि भाजपा और संघ को रोकने के लिए सभी सेक्यूलर ताकतों को एकजुट होना होगा।
विज्ञापन


भाजपा के कांग्रेस मुक्त नारे के जवाब में संघ मुक्त भारत का नारा देने वाले नीतीश कुमार ने बिहार की राजधानी पटना में कहा कि जो लोग भाजपा और संघ की विचारधारा का समर्थन नहीं करते अब जरूरत है कि वे सब एक मंच पर आ जाएं। 

नीतीश ने दावा किया कि उनकी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात हुई है और वो संघ मुक्त भारत के लिए उनके साथ आने को तैयार हैं। उन्होंने कहा मैंने ममता को जीत की बधाई दी जिसके बाद उन्होंने कहा कि वह साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने ‌के लिए लालू और उनके सा‌थ आने को तैयार हैं। उन्होंने असम में भाजपा की जीत को कमतर करते हुए कहा कि वहां के नतीजे पहले से अपेक्षित थे ऐसा कुछ भी नहीं हुआ जिसपे भाजपा ज्यादा खुश हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें