फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सोनेलाल मेहता के श्राद्धकर्म में खगड़िया पहुंचे नीतीश, कॉलेज में हेलीपैड बनाने से 11वीं की परीक्षा रद्द

Tue, 09 May 2023 06:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

सीएम नीतीश मंगलवार को पूर्व विधान परिषद सदस्य स्वर्गीय सोनेलाल मेहता के श्राद्धकर्म में शामिल होने खगड़िया पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर कोसी कॉलेज परिसर में लैंड किया गया। जहां सोमवार को हेलीपैड बनाए जाने के कारण मंगलवार को होने वाली 11वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी गई। इससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
खगड़िया पहुंचे सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलने के बाद मंगलवार शाम खगड़िया पहुंचे। यहां वे पूर्व एमएलसी सोनेलाल मेहता के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। लेकिन उनके यहां आने के लिए कोसी कॉलेज में हेलीपैड बनाया गया। इस वजह से 11वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी गई, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को भुवनेश्वर गए थे। जहां उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की। उसके बाद वे पूर्व विधान परिषद सदस्य स्वर्गीय सोनेलाल मेहता के श्राद्धकर्म में शामिल होने खगड़िया पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर कोसी कॉलेज परिसर में लैंड किया गया। जहां सोमवार को ही लैंडिंग के लिए हेलीपैड का निर्माण किया गया था। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से कोसी कॉलेज परिसर में भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस वजह से कॉलेज परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने स्व. सोनेलाल मेहता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई
बता दें कि इन दिनों कोसी कॉलेज में 11वीं कक्षा की परीक्षा चल रही है। मुख्यमंत्री के आने से विद्यार्थियों की मंगलवार को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई। अब दूसरे दिन परीक्षा स्थगित कर देने से विद्यार्थियों की तैयारी धरी की धरी रह गई। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, कॉलेज स्टाफ मंगलवार सुबह दैनिक कार्य निपटाने कॉलेज आए पहुंचा था। सुरक्षा के लिहाज से उसे भी बार-बार चेकिंग का सामना करना पड़ा।

कहा जा रहा है कि हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए हेलीपैड खगड़िया बाजार समिति परिसर में भी बनाया जा सकता था। जहां काफी बड़ा मैदान है जो कोसी कॉलेज परिसर के मैदान से भी बड़ा है। वहां हेलीपैड बनाने के लिए पर्याप्त जगह है। साथ ही वहां बड़े-बड़े वृक्ष भी नहीं है। वहां से मुख्यमंत्री का काफिला आराम से स्वर्गीय सोनेलाल मेहता के घर पर जा सकता था। वहीं सोनेलाल मेहता का घर कोसी कॉलेज और बाजार समिति से लगभग बराबर दूरी पर ही है। अगर हेलीपैड कोसी कॉलेज के बजाय बाजार समिति में बनता तो आज विद्यार्थियों की परीक्षा रद्द नहीं होती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें