फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, कहा-जमीन पर उतरें पार्टी का हर कार्यकर्ता; आप ही हमारी ताकत

Fri, 15 May 2026 08:39 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार की राजनीति के केंद्रबिंदु और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार अब एक नई भूमिका और नए तेवर में नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने के बाद, अब वह अपनी पूरी ऊर्जा पार्टी संगठन को धार देने में झोंक रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज अचानक जदयू के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने न केवल कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया, बल्कि यह स्पष्ट संकेत भी दिया कि आगामी चुनौतियों के लिए पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शुक्रवार को जैसे ही नीतीश कुमार का काफिला वीर चंद पटेल पथ स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचा, वहां पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। उनलोगों ने नीतीश कुमार का भव्य स्वागत किया। नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के कई निर्देश दिए। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Cabinet: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली कैबिनेट में 18 एजेंडे पास, बिहार में महंगाई भत्ते पर बड़ा फैसला

कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 
नीतीश कुमार ने कार्यालय में प्रवेश करते ही सबसे पहले परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। फिर उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली और वहां उपलब्ध सुविधाओं को देखा। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यालय के रख-रखाव और कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्यालय केवल नेताओं के बैठने की जगह नहीं, बल्कि आम कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान का केंद्र होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : कितनी गाड़ियों के साथ कैबिनेट बैठक में कौन मंत्री पहुंचे? पीएम मोदी की अपील पर CM का काफिला कितना घटा?

कार्यकर्ता जमीन पर उतरें
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सत्ता की जिम्मेदारियों से मुक्त होने के बाद नीतीश कुमार का पूरा ध्यान अब जदयू को राज्य की सबसे प्रभावी ताकत बनाने पर है। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई इस मुलाकात को आगामी चुनावों और सांगठनिक फेरबदल की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टी का हर एक कार्यकर्ता मेरी ताकत है। हमारा लक्ष्य संगठन को इतना मजबूत बनाना है कि हर बूथ पर जदयू की गूंज सुनाई दे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जमीन पर उतरें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें