फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नीतीश बोले- 2020 में नहीं बनना चाहता था सीएम, BJP इस नेता को बनाती मुख्यमंत्री तो ना आती ऐसी नौबत

Wed, 10 Aug 2022 11:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2020 में भाजपा को सुशील मोदी को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए था। सीएम नीतीश कुमार ने यह बयान पूर्व उपमुख्यमंत्री द्वारा खुद पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए दिया। 
विज्ञापन
नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में सत्तापलट के बाद एक बार फिर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। भाजपा का दामन छोड़ने के बाद आरजेडी का हाथ पकड़कर अपनी सरकार की ट्रेन चलाने वाले नीतीश कुमार ने बुधवार को एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनावों के बाद वे सीएम बनना नहीं चाहते थे। उन्होंने कहा कि तब भाजपा को सुशील मोदी को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए था। सीएम नीतीश कुमार ने यह बयान पूर्व उपमुख्यमंत्री द्वारा खुद पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए दिया। 

विज्ञापन


भाजपा ने सहयोगी दल को कभी नहीं तोड़ा: सुशील कुमार मोदी
बिहार में गठबंधन टूटने के बाद राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने प्रेस वार्ता कर एक-एक आरोप का जवाब दिया। मोदी ने कहा कि अमित शाह ने मंत्रालय के लिए नीतीश कुमार को फोन किया था। नीतीश कुमार ने ही आरसीपी सिंह का नाम दिया था। मान लीजिए अगर हमने मंत्री बना दिया था तो नीतीश ने उस समय विरोध क्यों नहीं किया? यह सरासर गलत आरोप है कि भाजपा ने नीतीश जी से बिना पूछे आरसीपी को मंत्री बना दिया। भाजपा ने नीतीश कुमार को पांच साल तक मुख्यमंत्री बनाया। भाजपा ने नीतीश का हमेशा सम्मान किया। 



2024 में हम रहें या न रहें, 2014 वाले नहीं रहेंगे: नीतीश
नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा, 2024 में हम रहें या न रहें, 2014 वाले नही रहेंगे। नीतीश कुमार ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर भी इशारों में निशाना साधा। कहा, जिनको लगता है विपक्ष खत्म हो जाएगा, तो हम लोग तो आ ही गए हैं विपक्ष में। 
विज्ञापन


पार्टी के लोगो में असंतोष था: नीतीश
नीतीश कुमार ने कहा, 2020 में जो कुछ हुआ, उससे हमारी पार्टी के लोगो में असंतोष था। सबने हमसे अलग होने के लिए कहा, हम अलग हो गए। प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर उन्होंने कहा, मेरी कोई दावेदारी नहीं है। हमने जो भी निर्णय लिया है, अपने पार्टियों के साथियों के साथ लिया है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि हम निश्चित तौर पर विपक्ष को मजबूत करेंगे। 

नहीं बनना चाहते थे 2020 में सीएम
सुशील मोदी के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह एक प्रिय मित्र रहे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया गया। अगर उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया होता तो चीजें इस स्तर पर नहीं पहुंचतीं। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शनों को देखते हुए वह सीएम नहीं बनना चाहते थे। नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा नेताओं के आग्रह पर उन्होंने ऐसा किया था।

भाजपा ने नीतीश कुमार को जबरदस्ती बनाया था सीएम: ललन सिंह
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार 2020 में मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे,लेकिन आपने (भाजपा) उन्हें जबरदस्ती सीएम बनाया। आरसीपी सिंह भाजपा के एजेंट बनकर जद (यू) में आए। आपने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया। हम आयकर, सीबीआई और ईडी से नहीं डरते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें