फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: सीएम नीतीश कुमार ने कहा- मोदी होंगे पीएम, महागठबंधन का कोई भविष्य नहीं

Mon, 07 Jan 2019 01:16 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
नीतीश कुमार
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि नरेंद्र मोदी ही अगले प्रधानमंत्री होंगे। महागठबंधन का कोई भविष्य नहीं है।

विज्ञापन


नीतीश कुमार लोक संवाद के बाद मीडिया से मुखातिब थे। पटना स्थित आवास पर यह कार्यक्रम आयोजित था। वहीं, उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ये बातें कही।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राफेल सौदा में कोई घोटाला नहीं हुआ है। सुप्रीम कोर्ट में यह बात साबित हो चुकी है। 
विज्ञापन


नीतीश कुमार के पीएम फेस होने की अटकलों पर विराम 

नीतीश कुमार के इस बयान के साथ ही नीतीश के सीएम फेस होने की अटकलों पर विराम लग गया है। मालूम हो कि जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने इस संबंध में बयान देकर भाजपा की चिंता बढ़ा दी थी। 
विज्ञापन


जदयू प्रवक्ता ने कहा था कि नरेंद्र मोदी एनडीए का पीएम चेहरा हैं, लेकिन यदि पीएम पद के लिए चर्चा होती है, तो नीतीश कुमार भी टॉप के उम्मीदवारों में से एक होंगे। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में अप्रत्याशित विकास हुआ है। 

अयोध्या मुद्दे का हल निकाले जाने के पक्ष में जदयू

अयोध्या मसले पर नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा से इस मसले का हल निकाले जाने के पक्ष में रही है।




उन्होंने कहा कि इस विवाद का हल निकाला जाना जरुरी है, यह आपसी सहमति और विचारों के आधार पर हो या फिर अदालत से। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें