फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः आरजेडी ने नीतीश को दी बधाई, कटाक्ष करते हुए कहा- परिस्थितिवश 'मनोनीत' मुख्यमंत्री

Mon, 16 Nov 2020 07:36 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना में आयोजित शपथग्रहण समारोह में नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार में 7वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अब नीतीश के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने बधाई दी।

विज्ञापन


इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल ने कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। आरजेडी ने कहा कि निर्वाचित और चयनित की बजाय परिस्थितिवश “मनोनीत” मुख्यमंत्री बनने पर नीतीश कुमार को बधाई। आपकी समाज तोड़क कुर्सीवादी नीतियों से बिहार को बहुत नुकसान हुआ है। इस बार हर दिन बिहार का बेरोज़गार युवा, नियोजित शिक्षक और संविदाकर्मी आपसे से अपना हक मांगेंगे।

एक अन्य ट्वीट कर आरजेडी ने मेवालाल चौधरी को मंत्री बनाए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। आरजेडी ने कहा कि यह देखिए नीतीश कुमार का भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलेरन्स। भ्रष्टाचार के चलते इस शख़्स को पार्टी से बर्खास्त करने का नाटक भी कर चुके है। बिहार के इतिहास में 30 हज़ार करोड़ के सबसे अधिक 60 घोटाले नीतीश कुमार के शासनकाल में हुए है लेकिन कुर्सी कुमार इन पर कभी मुंह नहीं खोलते।
विज्ञापन


आरजेडी ने तारकिशोर प्रसाद के एक वायरल वीडियो को भी ट्वीट किया है। आरजेडी ने कटाक्ष करते हुए लिखा कि ये हैं आपके नए उपमुख्यमंत्री।
 
तेजस्वी यादव ने भी कटाक्ष कर दी बधाई
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा की आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री ‘मनोनीत’ होने पर शुभकामनाएं। आशा करता हूं कि कुर्सी की महत्वाकांक्षा की बजाय वो बिहार की जनाकांक्षा एवं एनडीए के 19 लाख नौकरी-रोजगार और पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई जैसे सकारात्मक मुद्दों को सरकार की प्राथमिकता बनायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें