फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबबंदी पर घिरे नितीश ने फेसबुक पर बयां किया हाल ए दिल

Thu, 11 Aug 2016 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शराबबंदी के मामले में सख्त कानून के चलते लगातार विपक्ष के निशाने पर चल रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब फेसबुक पर हाल ए दिल बयां किया है। फेसबुक पर इंग्लिश में लिखे लंबे खत में नितीश ने बताया कि क्यों उन्हें राज्य में शराब पर बैन लगाना पड़ा। 
विज्ञापन


असल में राज्य में शराबबंदी के कड़े कानून के चलते मुख्यमंत्री नितीश कुमार को लगातार आलोचना झेलनी पड़ रही है। हाल ही में एक पूरे गांव पर शराब के मामले में जुर्माना लगा दिया गया था जबकि दस थानाध्यक्षों को सस्पेंड करते हुए दस साल तक उन्‍हें थानाध्यक्ष का चार्ज देने के लिए बैन कर दिया गया था। 

हाल ही में नितीश उस समय भी निशाने पर आ गए थे जब शराबबंदी के कानून में यह प्रावधान भी किया गया था कि किसी घर में अगर कोई युवा शराब पीते या अपने पास रखते हुए पाया गया तो उस परिवार के सभी बालिग सदस्यों को इसका आरोपी माना जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नितीश ने फेसबुक पर बयां किया दर्द

nitish kumar - फोटो : facebook
इसके चलते नितीश कुमार को इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखने के लिए सामने आना पड़ा। इसके लिए उन्होंने सहारा लिया फेसबुक का। बुधवार को फेसबुक पर पक्ष रखते हुए नितीश ने कहा कि चुनावों से पूर्व मैंने राज्य में शराबबंदी का कानून लागू करने का वादा किया था। 

चुनाव जीतने के बाद हमने इसे लागू करने पर विचार किया। लेकिन यह काफी मुश्किल कार्य था। पूर्व में कई सरकारों ने इसका प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। यही कारण है कि शराब लॉबी हमेशा से इसका जश्न मनाती थी। और मैं मैं सार्वजनिक नीति के इस ट्रैक रिकॉर्ड को बदलने की कोशिश कर रहा हूं। 

नितीश ने यंग इंडिया से महात्मा गांधी के एक वाक्य का जिक्र करते हुए बताया, जिसमें गांधीजी ने कहा था कि यदि मुझे एक घंटे के लिए देश का तानाशाह बनने का मौका मिल जाए तो मैं सभी शराब की दुकानों में ताले लगवा दूंगा'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें