फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM नीतीश कुमार ने की शहीद जवान बीके यादव के परिवार को 11 लाख देने की घोषणा

Thu, 05 Oct 2017 03:41 AM IST
एजेंसी, पटना
विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन
मंगलवार को श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए बीएसएफ के एएसआई बीके यादव के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11 लाख रुपए की राशि का अनुग्रह घोषित किया है। दरअसल आतंकी हमले में शहीद हुए ब्रज किशोर यादव बिहार के भागलपुर जिले के रहनेवाले थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद जवान को पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी। उन्होंने जवान की शहादत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि देश हमेशा यादव जैसे बहादुर जवान को याद रखेगा। इसके साथ ही उन्होंने बुधवार को शहीद के परिवार को 11 लाख रुपए की राशि का अनुग्रह घोषित किया।

गौरतलब है कि मंगलवार श्रीनगर एयरपोर्ट से सटे बीएसएफ कैंप पर हमला किया हुआ था। करीब 10 घंटे चली मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए। इस दौरान बीएसएफ के एएसआई बीके यादव शहीद हो गए। इसके साथ ही चार अन्य जवान घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें