फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश: बिहार सरकार ने आईएएस और आईपीएस से मांगा जवाब, कितने अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे

Wed, 28 Jul 2021 09:52 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार सरकार ने अधिकारियों के लिए के लिए एक नया फरमान जारी किया है। सरकार ने सभी आईएएस और आईपीएस अफसरों से पूछा है कि कितने अधिकारी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ने के लिए भेज रहे हैं। सरकार ने सभी अधिकारियों से जवाब मांगा है। सरकार ने सभी जिला अधिकारियों को आदेश की कॉपी भेजी है। 
विज्ञापन
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार ने  सभी आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के लिए एक नया आदेश जारी किया है। नए आदेश में अधिकारियों से पूछा गया है कि कितनों अफसरों के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारी को भी आदेश की कॉपी भेजी गई है। यह पत्र सभी जिला अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को संबोधित किया गया है। पटना हाईकोर्ट के एक आदेश के तहत यह सूचना तलब की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें