फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विशेष दर्जे के लिए जान भी चली गई तो परवाह नहीं'

Sat, 29 Sep 2012 06:26 PM IST
सुपौल/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग दोहराते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि अगर राज्य के साढे़ दस करोड़ लोगों को उनका वाजिब अधिकार दिलाने में उनकी जान भी चली जाती है तो उन्हें इसकी परवाह नहीं है।
विज्ञापन


अधिकार यात्रा के दौरान आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यात्रा में बाधा पहुंचाने के लिए उनके काफिले पर पथराव और आगजनी की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बोली से चलता है, हिंसक रूप अपनाकर नहीं। नीतीश ने कहा कि इन घटनाओं से वे घबराने वाले नहीं है और यदि इस अभियान में जान भी चली जाती है तो मुझे इसकी परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाने का जो संकल्प लिया गया है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें