फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के सुर में बोले नीतीश, खुदाई को बताया बकवास

Mon, 21 Oct 2013 06:36 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी डौंडिया खेड़ा गांव में खजाने की खुदाई की आलोचना की है।
विज्ञापन


नीतीश ने शोभन सरकार के सपने के आधार पर खजाने की तलाश को बकवास कहा है।

जब नीतीश से खजाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि डौंडिया खेड़ा में जो हो रहा है वह बिल्कुल बकवास है। सपने के आधार पर खोज करने से पूरे देश में गलत संदेश गया है।

इससे पहले नरेंद्र मोदी भी खुदाई का विरोध कर चुके हैं, हालांकि वो बाद में पलट भी गए। उन्होंने कुछ दिन पहले मद्रास यूनिवर्सिटी में भाषण देते हुए कहा था कि डौड़िया खेड़ा में सोने की खुदाई करवाकर केंद्र सरकार पूरी दुनिया में अपना मजाक उड़वा रही है।
विज्ञापन


मोदी के इस बयान का साधु शोभन सरकार ने विरोध किया था। उन्होंने मोदी को चिट्ठी लिखकर भी नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद नरेंद्र मोदी पीछे हट गए और शोभन सरकार की तारीफ की।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया की संत शोभन सरकार के प्रति अनेक वर्षों से लाखों लोगों की श्रद्घा जुड़ी हुई है। मैं उनकी तपस्या और त्याग को प्रणाम करता हूं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें