फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में वज्रपात की चपेट में आकर नौ लोगों की मौत

Wed, 24 Jul 2019 05:49 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिहार के औरंगाबाद और भागलपुर जिले में मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आकर नौ लोगों की मौत हो गई। औरंगाबाद जिला के गोह प्रखंड में मंगलवार शाम हो रही बारिश के दौरान वज्रपात के चपेट में आकर एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


औरंगाबाद जिला के रफीगंज और कासमा थाना क्षेत्र में भी मंगलवार को तीन लोगों की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। गोह थानाध्यक्ष वनकटेश्वर ओझा ने बताया कि शवों को थाना लाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भागलपुर जिला के सनोखर अमडंडा थाना क्षेत्रों में मंगलवार को ठनका की चपेट में आकर एक युवक और एक महिला की मौत हो गई। सनोखर थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक का नाम फैती यादव (20) है।
विज्ञापन


अमडंडा थाना प्रभारी अरबिंद कुमार ने बताया कि श्रीमतपुर बेलसर गांव में वज्रपात की चपेट में आकर राजेन्द्र मंडल की 39 वर्षीय पत्नी वंदना देवी की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें