फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: NIA ने कुख्यात नक्सली राजेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, संगठन को फिर से सक्रिय करने की रच रहा था साजिश

Sat, 30 Jul 2022 09:07 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, रोहतास

सार

गिरफ्तार नक्सली राजेश गुप्ता पहले से गिरफ्तार आरोपी विजय कुमार आर्य का करीबी सहयोगी है, जो केंद्रीय समिति का सदस्य (सीसीएम) है और सोन-गंगा बिंद क्षेत्र में भाकपा (माओवादी) की गतिविधियों को पुनर्जीवित करने में सक्रिय रूप से शामिल था।
विज्ञापन
एनआईए की छापेमारी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बिहार और उत्तर प्रदेश के सोन-गंगा बिंद क्षेत्र में भाकपा (माओवादी) संगठन को पुनर्जीवित करने के प्रयास में कथित रूप से साजिश रचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी राजेश गुप्ता पहले से गिरफ्तार आरोपी विजय कुमार आर्य का करीबी सहयोगी है, जो केंद्रीय समिति के सदस्य (सीसीएम) है और सोन-गंगा बिंद क्षेत्र में भाकपा (माओवादी) की गतिविधियों को पुनर्जीवित करने में सक्रिय रूप से शामिल था। मामला शुरू में 12 अप्रैल, 2022 को बिहार के रोहतास में दर्ज किया गया था। एनआईए ने 26 अप्रैल, 2022 को मामला फिर से दर्ज किया और जांच अपने हाथ में ले ली। इससे पहले इस मामले में तीन आरोपितों को 12 अप्रैल और 25 मई को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें