नीतीश सरकार को शराबबंदी को लेकर एक और मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। रविवार को लागू हुए नए शराबबंदी कानून को पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। बिहार सरकार की नई शराब नीति को चुनौती देने वाले पटना विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर ने एक आरटीआई भी दायर की है।
आप को बता दें कि बिहार में हाईकोर्ट के शराब बिक्री पर से रोक हटाने के बाद नीतीश सरकार ने नया शराबबंदी कानून लागू किया है। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नया कानून लागू करने का ऐलान किया।
नीतीश ने कहा हम इसे गांधी जयंती पर लागू कर रहे हैं। साथ ही नीतीश ने जानकारी दी कि पटना हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी।
New liquor policy of Bihar Government challenged in High Court; former professor of Patna University has filed an RTI.
— ANI (@ANI_news) October 3, 2016