फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA: भाजपा ने चिराग और मांझी को एनडीए की बैठक में शामिल होने का दिया न्योता, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

Sat, 15 Jul 2023 01:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : भाजपा के अनुसार, आगामी 18 जुलाई को मंगलवार शाम 5 बजे नई दिल्ली स्थित होटल अशोक में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में एनडीए की बैठक होनी तय हुई है। इस बैठक में आप सादर आमंत्रित हैं।
विज्ञापन
चिराग पासवान ने की पीएम मोदी से मुलाकात - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को औपचारिक रूप से NDA में शामिल होने का न्योता भेजा है। 18 जुलाई को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक में शामिल होने के लिए पत्र लिखकर आमंत्रित किया है। दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से दो पत्र लिखी गई है। इसमें एक में चिराग और दूसरे जीतन राम मांझी के नाम का जिक्र है। दोनों लेटर से स्पष्ट हो रहा है कि भाजपा ने चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को NDA में शामिल होने का औपचारिक न्यौता दिया है! 

विज्ञापन


भाजपा के इस पत्र में जो लिखा गया है वह 'अमर उजाला' आपको पढ़ा रहा है...

चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को संबोधित करते हुए इस पत्र में लिखा गया है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) और  हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के अहम साथी हैं। एनडीए के महत्वपूर्ण साथी दल के रूप में आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा देश के विकास को गति देने वाली सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा के प्रमुख सहयोगी भी हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पिछले 9 वर्षों में देश के बहुआयामी विकास को नई उंचाई प्रदान की है। एनडीए सरकार में गरीब कल्याण, सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना, आर्थिक प्रगति, देश की रक्षा- सुरक्षा, विदे में भारत की मजबूत साख सहित अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। एनडीए सरकार ने पिछले 9 वर्षों में सेवा और सुशासन की वास्तविक परिकल्पना को साकार किया है। इसका परिणाम है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अमृतकाल का भारत विजन 2047 के नए सपनों को लेकर देश के विकास की यात्रा को जनभागीदारी व जनविश्वास के साथ आगे बढ़ा रहा है। आगामी 18 जुलाई 2023, मंगलवार को सायं 5 बजे नई दिल्ली स्थित होटल अशोक में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में एनडीए की बैठक होनी तय हुई है। इस बैठक में आप सादर आमंत्रित हैं। एनडीए के महत्वपूर्ण साथी दल के रूप में आपकी भूमिका और आपका सहयोग गठबंधन को न सिर्फ मजबूत बनाता है बल्कि देश की विकास यात्रा को भी सुद्धता प्रदान करता है।

Trending Videos
विज्ञापन

13 अप्रैल को गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंची थे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी। - फोटो : अमर उजाला
चिराग की केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह पक्की
‘अमर उजाला’ ने 13 जून को अपनी स्टोरी में साफ-साफ जिक्र किया था कि महागठबंधन के लिए मुसीबत बने बिहार के तीन दलों के सूरमा एनडीए की ओर हाथ बढ़ाएंगे। जीतन राम मांझी एनडीए में आ चुके हैं। अब बारी लोजपा (रामविलास) के चिराग पासवान की बारी है। मौका लगते ही विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मुकेश सहनी भी इसी रास्ते पर बढ़ेंगे। चिराग और सहनी पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) भी डोरे डालती रही है, लेकिन इनका झुकाव एनडीए की ओर साफ-साफ दिखने लगा है। रविवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने चिराग से पटना में भेंट की। नित्यानंद राय ने इसे आत्मीय-निजी मुलाकात कहा, जबकि यह बात भी आ रही कि वह एनडीए की अगली बैठक में दिल्ली में रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस माह संभावित विस्तार में चिराग की जगह पक्की हो गई है, अब सिर्फ मंत्रालय का फाइनल होना बाकी है। इससे पहले सीटों को लेकर लोजपा के दोनों टुकड़ों को साथ मिलना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें