फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज करने की मांग, पाक आर्मी चीफ को लगाया था गले

Mon, 20 Aug 2018 07:45 PM IST
एजेंसी, मुजफ्फरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के सेना प्रमुख के गले लगना पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को मुसीबत में डाल सकता है। दरअसल, बिहार के मुजफ्फरनगर की एक कोर्ट में इस मामले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

विज्ञापन


इसमें मांग की गई है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के गले लगने के मामले में सिद्धू पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया जाए।

यह शिकायत अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरी प्रसाद की कोर्ट में दायर की है। इसपर सुनवाई 24 अगस्त को होगी। अपनी शिकायत में ओझा ने कहा है कि 18 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद के लिए इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने नवजोत सिंह सिद्धू गए थे। 
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व पंजाब के मुख्यमंत्री से अनुमति नहीं ली थी। वहां उन्होंने बाजवा से गले मिलते तस्वीरें खिंचवाई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें