फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमो की पटना 'हुंकार' के लिए तैयारियां पूरी

Sun, 20 Oct 2013 10:37 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पहली बार बिहार में आयोजित रैली के लिये पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा की ओर से 27 अक्टूबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित हुंकार रैली में नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर पूरी पार्टी उत्साहित है।

पार्टी के बड़े नेता से लेकर कार्यकर्ता तक इस रैली को सफल बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहतें और इस रैली में भारी भीड़ इकट्ठा करने के इरादे से वे अपनी पूरी ताकत लगा रखी है।

रैली को ऐतिहासिक बनाने के इरादे से पार्टी के नेताओं की अलग- अलग टीमें पिछले कई दिनों से राज्य के 40 लोकसभा सीटों के सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मंडलों में कहीं नुक्कड़ सभा तो कहीं जन संपर्क कार्यक्रम चला रहे है।
विज्ञापन


नुक्कड़ सभा और जन संपर्क के माध्यम से लोगों को इस रैली में शामिल होने का न्योता दिया जा रहा है।

रथ पर लिखा विश्वासघात को धिक्कार  

मोदी की हुंकार रैली के लिए जो रथ तैयार किया गया है उसका नाम नमो विजय रथ रखा गया है। रथ पर नरेंद्र मोदी के एक बड़े फोटो के साथ विश्वासघात को धिक्कार लिखा गया है।

लोगों को आकर्षित करने के लिए पार्टी की ओर से स्थानीय भाषाओं में कई कैसेट तैयार किये गये हैं जिसे गांव-गांव में सुनाया जा रहा है।

इस कैसेट में भोजपुर के गायक और गायिकाओं ने अपना स्वर दिया है। रैली में आने वाले लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी की ओर से उनके लिए कई व्यवस्थाएं की गयी है।

इसमें दातुन से लेकर खाने पीने और ठहरने का इंतजाम है। लोगों के खाने के लिए चूड़ गुड़ की व्यवस्था पटना सिटी अनुमंडल के व्यवसायी कर रहे हैं।

मोबाइल पर सुने जाएंगे भाषण
भाजपा ने प्रदेश में पहली बार आधुनिक तकनीक की व्यवस्था की है कि जिसके तहत दुनिया के किसी भी कोने में बैठे लोग हुंकार रैली में मोदी के भाषण को अपने मोबाइल फोन पर सुन सकेंगे।
विज्ञापन


इस तकनीक का इस्तेमाल इसलिए किया जा रहा है ताकि श्री मोदी को अधिक से अधिक लोग सुन सकें। ऐसे लोग भी रैली से जुड़ रहे हैं जो किसी कारणवश पटना नहीं आ सकेंगे या फिर टेलीविजन से दूर है।

रैली में आने का निमंत्रण पार्टी की ओर से वॉयस एसएमएस के माध्यम से भी दिये जाने की तैयारी चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें