फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेल्टर होम मामले में नीतीश के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश, जदयू का इनकार

Sun, 17 Feb 2019 09:48 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
nitish kumar
विज्ञापन

बिहार में मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में यौन उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए गए हैं। विशेष पॉक्सो कोर्ट ने सीबीआई के पटना एसपी को जांच का निर्देश दिया है। समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अतुल प्रसाद और तत्कालीन डीएम धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ भी जांच होगी।

विज्ञापन





मुजफ्फरपुर शेल्टर होम यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार डॉक्टर अश्विनी ने अपने वकील के जरिए याचिका दी थी। इसमें मांग की गई थी शेल्टर होम के संचालन और पैसे देने के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, समाज कल्याण प्रधान सचिव अतुल प्रसाद और तत्कालीन डीएम धर्मेंद्र सिंह की भूमिका की भी जांच की जाए।

इसमें कहा गया था कि वर्ष 2013 से ही शेल्टर होम को नियमित भुगतान किया जा रहा था। सवाल उठाया गया है कि यह बिना मिलीभगत और प्रशासनिक शह के संभव नहीं था। याचिका में यह भी कहा गया कि रुटीन जांच में शेल्टर होम के संचालन के मामले को अधिकारी क्लीन चिट देते रहे हैं। 

जदयू का इनकार

वहीं दूसरी ओर जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि पॉक्सो कोर्ट ने सीएम नीतीश के खिलाफ कोई आदेश नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि सीबीआई को ऐसा निर्देश जारी करने का इस कोर्ट को पॉवर तक नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन





__________________________________________________________________________________________________





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें