फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला को लगी गोली, निजी अस्पताल में भर्ती

Fri, 26 Sep 2025 08:15 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में 27 वर्षीय महिला चांदनी कुमारी को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली उसके गर्दन के नीचे कंधे के पास लगी, जिसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल महिला को आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। गोली महिला के गर्दन के नीचे कंधे के पास लगी है।

विज्ञापन


घायल महिला की पहचान सरैया थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी अजय राय की 27 वर्षीय पत्नी चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना को लेकर परिजनों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। वहीं घायल चांदनी कुमारी ने अस्पताल में चिकित्सकों को बताया कि वह घर के बाहर बरामदे के पास खड़ी थी। तभी दो युवक आए और उसे गोली मारकर मौके से फरार हो गए। हालांकि महिला ने हमलावरों की पहचान नहीं कर पाई है।

पढ़ें:  रील्स के फेर में अबतक की सबसे बड़ी घटना; गयाजी में एक साथ नौ लोग डूबे, पांच की हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही सरैया थाना प्रभारी सुभाष मुखिया पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गोली लगने की सूचना निजी अस्पताल द्वारा दी गई है। अब तक परिजनों की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें