फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दहेज नहीं मिला तो जान ले ली, चंपारण में महिला की हत्या के बाद ससुराली फरार, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 11 Dec 2025 07:20 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण

सार

पश्चिमी चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र के महनवा डूमरी गांव में दहेज की मांग ने 35 वर्षीय गुड़िया देवी की जान ले ली। दो बच्चों की मां गुड़िया अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के महनवा डूमरी गांव में दहेज लोभ की एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव की 35 वर्षीय गुड़िया देवी, जो दो छोटे बच्चों की मां थीं, अपने ही ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि दहेज की शेष राशि न मिलने पर पति मेगू साह, सास मुन्नी देवी और अन्य परिजनों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी। गुड़िया देवी की शादी केवल चार वर्ष पहले बड़े अरमानों से की गई थी। मायके पक्ष के अनुसार, शादी में 2 लाख 80 हजार रुपये नकद और सोने के गहने देने का वादा किया गया था, लेकिन पूरी रकम समय पर न मिलने से गुड़िया को लंबे समय से प्रताड़ना सहनी पड़ रही थी।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि ससुरालवालों के अत्याचार लगातार बढ़ते गए और दहेज की मांग पूरी न होने पर गुड़िया को मानसिक व शारीरिक यातनाएँ दी जा रही थीं। घटना वाले दिन सुबह गुड़िया का भाई उन्हें विदा कराने पहुंचा, लेकिन सास मुन्नी देवी और अन्य महिलाओं ने विदाई से साफ इंकार कर दिया।

पढ़ें: 10वीं बार CM बनने के बाद नीतीश कुमार का पहला चंपारण दौरा, योजनाओं को लेकर किया निरीक्षण
विज्ञापन


दोपहर बाद परिवार को अचानक सूचना मिली कि गुड़िया देवी की मौत हो गई है। मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने उन्हें कमरे में ले जाकर दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही मझौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन तब तक पति सहित सभी ससुराली सदस्य घर छोड़कर फरार हो चुके थे।

गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतका के दो छोटे बच्चे अपनी मां को पुकारकर लगातार रो रहे हैं, जिसे देखकर हर किसी का दिल दहल उठा। गुड़िया के परिजन बदहवास हालत में न्याय की मांग कर रहे हैं और कह रहे हैं कि दहेज के नाम पर हो रही इस क्रूरता पर रोक लगाई जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मामला दहेज हत्या के तहत दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें