फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वैशाली में हथियारबंद अपराधियों का आतंक! 21 वर्षीय लड़की का घर से अपहरण, पूरे गांव में दहशत

Mon, 08 Dec 2025 10:04 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली जिले के सेंदुआरी गांव में हथियारबंद 10 अपराधियों ने 21 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया, जिससे गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
शिकायत दर्ज कराने के बाद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिला के सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी गांव में हथियारबंद 10 अपराधियों ने 21 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार अपराधी पहले घर पहुंचते हैं और घर का दरवाजा खोलने के लिए कहते हैं। जब परिवार वाले दरवाजा नहीं खोलते, तो अपराधी बजावेट से खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश कर जाते हैं। इसके बाद घर के सभी सदस्यों को गन पॉइंट पर लेकर लड़की के मुंह को दबाकर अपहरण कर लिया जाता है।

विज्ञापन

 

पढे़ं;  'तेज प्रताप ने मेरे कपड़े फड़वाए और वीडियो बनवाया', पूर्व सहयोगी सौरभ ने लगाए लालू के बेटे पर आरोप

विज्ञापन


लड़की की दादी सुमिना देवी ने बताया कि अपराधी शराब बेचने का बहाना बनाकर घर खुलवाने का प्रयास करते हैं। घर नहीं खुलने पर खिड़की तोड़ते हैं और अंदर घुसकर हथियार के बल पर परिवार के सदस्यों को नियंत्रित करते हैं। पुलिस ने मामले को दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है और हाजीपुर के विभिन्न इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें