फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शिक्षक ने छात्रा से की अश्लील हरकत, पत्र लिखकर कबूला पाप; अभिभावकों-ग्रामीणों ने स्कूल में किया हंगामा

Thu, 20 Feb 2025 05:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: वैशाली में स्कूल में शिक्षक ने एक छात्रा से हरकत की और उसके बाद पत्र लिखकर माफी मांगते हुए अवकाश भी मांग लिया। इसी बीच छात्रा के परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल में किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली से स्कूल में एक शिक्षक द्वारा एक छात्रा से अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना बिदुपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खानपुर पकरी खिरिका की है। आरोपी सहायक शिक्षक बलकृष्ण यादव ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए स्कूल में अवकाश पत्र भेज दिया था। लेकिन इसकी भनक जब गांव वालों और छात्रा के परिजनों को मिली तो उन्होंने शिक्षक का विरोध शुरू कर दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, स्कूल के ही कुछ शिक्षकों द्वारा मामले की मध्यस्थता की गई थी। इसे लेकर छात्रा के परिजनों और गांव वालों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने प्रधानाचार्य को लिखे पत्र में कहा कि वह 12 फरवरी 2025 से विद्यालय में अनुपस्थित रहेंगे। उन्होंने पत्र में स्वीकार किया कि उन्होंने एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। इस कृत्य के लिए वह शर्मिंदा हैं। शिक्षक ने यह भी लिखा कि वह अब विद्यालय नहीं आएंगे। इस घटना से स्कूल प्रशासन के प्रति अभिभावकों और लोगों में आक्रोश बढ़ गया। अब शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर, हंगामे की सूचना के बाद बिदुपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरुण कुमार और जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी डीपीएम निशांत किरण स्कूल पहुंचे और स्थानीय लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की है। उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद उग्र ग्रामीण शांत हुए। यह घटना शिक्षा व्यवस्था पर एक गंभीर सवाल खड़ा करती है। लोगों की मांग है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रशासन की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। यह भी बताया जा रहा है कि कई बार स्कूल प्रिंसपल द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें