फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मोहर्रम जुलूस के दौरान दो अखाड़े आमने-सामने, देसरी सब्जी हाट में झड़प; एक घायल

Sun, 06 Jul 2025 06:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: पुलिस ने बताया कि दो अखाड़ों के बीच मामूली झड़प की सूचना मिली थी। पुलिस समय पर पहुंच गई और मामला शांत हो गया। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
मुहर्रम जुलूस के दौरान दो अखाड़ों में झड़प - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहर्रम के अवसर पर वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र में रविवार को उस वक्त तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब आजाद अखाड़ा और पगला अखाड़ा के बीच देसरी सब्जी हाट में जुलूस के दौरान आपसी झड़प हो गई। इस अप्रत्याशित घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना टल गई और स्थिति पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन

 
झड़प में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें से एक घायल की पहचान मोहम्मद मुन्ना के पुत्र मोहम्मद फैज के रूप में हुई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: संदिग्ध हालत में मिला किसान का शव, परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन

 
अखाड़ों की आमने-सामने की भिड़ंत बनी टकराव का कारण
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आजाद अखाड़ा अपनी पारंपरिक प्रक्रिया के तहत इमामबाड़ा से जुलूस निकालकर जफराबाद की ओर बढ़ रहा था। उसी समय पगला अखाड़ा का जुलूस देसरी पटेल चौक की दिशा से आ रहा था। जब दोनों अखाड़े देसरी सब्जी हाट के पास पहुंचे, तो जुलूस की दिशा को लेकर आपसी बहस शुरू हो गई।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस के दौरान पगला अखाड़ा के एक सदस्य ने आजाद अखाड़ा के खिलाड़ी पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला गंभीर हो गया।
विज्ञापन

 
इलाके में तनाव के बीच सुरक्षा कड़ी
घटना की सूचना मिलते ही देसरी थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत कराया और दोनों अखाड़ों को उनके निर्धारित मार्ग पर रवाना कर दिया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दो अखाड़ों के बीच मामूली झड़प की सूचना मिली थी। पुलिस समय पर पहुंच गई और मामला शांत हो गया। उन्होंने आगे बताया कि इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही मोहर्रम के दौरान अखाड़ों के भ्रमणशील मार्ग पर लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी रूप से निपटा जा सके। वहीं, पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और मोहर्रम के अवसर पर आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखें।

यह भी पढ़ें- Bihar News: किराना थोक व्यापारी से पिस्तौल की नोक पर छह लाख की लूट, नकाबपोश अपराधी फरार; परिवार में दहशत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें