फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पुलिस के स्टिकर वाली कार से करोड़ों की हेरोइन बरामद, क्राइम ब्रांच के फर्जी आईडी के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 25 Nov 2026 02:45 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली के भगवानपुर में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान पुलिस स्टिकर लगी गाड़ी से 20 डिब्बों में रखी हेरोइन बरामद की। दो आरोपियों के पास से क्राइम ब्रांच के फर्जी आई-कार्ड और कई एटीएम कार्ड मिले हैं। पुलिस को नेपाल से तस्करी की आशंका है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद की है। भगवानपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक ऐसी गाड़ी को पकड़ा, जिस पर पुलिस का स्टिकर लगा हुआ था। तलाशी लेने पर गाड़ी से 20 डिब्बों में छिपाकर रखी गई हेरोइन मिली। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से क्राइम ब्रांच के फर्जी पहचान पत्र और अलग-अलग बैंकों के कई एटीएम कार्ड भी बरामद हुए हैं।

पुलिस का स्टिकर लगी गाड़ी से मिली हेरोइन

मंगलवार देर रात भगवानपुर थाने की पुलिस टीम इमादपुर चौक स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुजफ्फरपुर की तरफ से आ रही पुलिस का स्टिकर लगी एक संदिग्ध गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें रखे 20 डिब्बों से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। स्थानीय बाजार दर के हिसाब से जब्त मादक पदार्थ की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी में सवार दोनों युवकों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

क्राइम ब्रांच के फर्जी पहचान पत्र और एटीएम कार्ड बरामद

पुलिस की तलाशी में आरोपियों के पास से क्राइम ब्रांच के जाली पहचान पत्र और कई बैंकों के एटीएम कार्ड भी मिले। गाड़ी पर पुलिस का स्टिकर और आरोपियों के पास से जांच एजेंसी के फर्जी आई-कार्ड मिलने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारी पता लगा रहे हैं कि आरोपियों ने पुलिस की पहचान का इस्तेमाल तस्करी के दौरान जांच से बचने के लिए किया था या इसके पीछे कोई अन्य मकसद था।

नेपाल से हेरोइन लाने की आशंका

भगवानपुर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हेरोइन नेपाल से लाई जा रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।

विज्ञापन

पुलिस बरामद हेरोइन की सही मात्रा और बाजार मूल्य का आकलन करने के साथ तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें