फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छठ पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा, गंगा नदी में डूबने से बालक की मौत; शव मिलने पर गांव में मातम

Fri, 04 Apr 2025 07:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: पुलिस ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली, पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह एक दुर्घटनावश हुई मृत्यु है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों और गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
घटना से लोगों में मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ महापर्व की आस्था उस समय मातम में बदल गई जब वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर स्थित काशी घाट पर गंगा नदी में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां शुक्रवार सुबह नहाते समय 12 वर्षीय स्वराज कुमार उर्फ सौरभ कुमार की डूबने से मौत हो गई। उस समय स्वराज अपनी दादी और परिजनों के साथ छठ पूजा के अवसर पर घाट पर गया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News : मुस्लिम नेताओं-कार्यकर्ताओं का जदयू छोड़ना जारी; कल दो के बाद अब कितने नाम जुड़ गए?
 
पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया बालक
जानकारी के अनुसार, मृतक स्वराज कुमार स्थानीय निवासी हरबंस मिश्रा का पुत्र था। छठ पूजा के अवसर पर उसकी दादी और परिवार के अन्य सदस्य घाट पर पूजा अर्चना करने पहुंचे थे। इस दौरान स्वराज भी गंगा में स्नान कर रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। घटना होते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल नदी में खोजबीन शुरू की और कड़ी मशक्कत के बाद स्वराज के शव को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। किशोर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

 
गांव में मातम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, खासकर उसकी दादी जो छठ पूजा करने घाट पर आई थीं, सदमे में हैं। बच्चे की मौत ने पूरे परिवार की खुशियों को गम में बदल दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही जुड़ावनपुर थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Politics: वक्फ संशोधन बिल पारित होते ही मुस्लिम कार्यकर्ताओं का नीतीश से मोहभंग, समूह में छोड़ रहे JDU
 
छठ घाट पर नहीं थे पर्याप्त सुरक्षा उपाय
थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली, पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह एक दुर्घटनावश हुई मृत्यु है। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर छठ पूजा के दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या प्रशासन की ओर से घाटों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और अन्य इंतजाम पर्याप्त थे?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें