फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : हाजीपुर जंक्शन पर पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, इस व्यवस्था को हटाने का दिया आदेश

Mon, 07 Jul 2025 12:27 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: रेल मंत्री बिहार पहुंचते ही कई स्टेशनों का औचक निरीक्षण कर दिया। वह कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर कई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रेल मंत्री पहुंचे हैं। उनके साथ रेलवे के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
रेल मंत्री पहुंचे जंक्शन किया निरीक्षण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अचानक बिहार में कई स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया। यह दौरा सोमवार सुबह से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने पूर्व मध्य रेल के पटना से लेकर सोनपुर के विभिन्न स्टेशनों, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर तक का दौरा किया। इस दौरान रेल मंत्री ने भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही स्टेशन विकास योजनाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली और कामकाज की समीक्षा भी की। दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, सोनपुर मंडल के डीआरएम और पूर्व मध्य रेल के जनरल मैनेजर भी इस निरीक्षण में उपस्थित रहे। 

विज्ञापन


रेल मंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत होने वाले विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उनके आगमन की खबर को लेकर सभी जंक्शनों पर चौकसी बढ़ा दी गई थी। लगभग 10 बजे केंद्रीय मंत्री हाजीपुर जंक्शन पर पहुंचे। रेल मंत्री ने कर्पूरीग्राम स्टेशन की ओर जाते हुए दिघा घाट रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा तैयार की गई लकड़ी की सीढ़ी लगाकर ट्रेन में चढ़ने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन मंत्री ने इसे अस्वीकार करते हुए उसे हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने आम जनता की तरह ट्रेन कोच में चढ़कर निरीक्षण किया।
ताजिया जुलसू से लौट रहे लोगों ने दूसरे पक्ष पर किया हमला, लाठी-डंडे से पीटा और पथराव भी किया
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, रेल मंत्री ने समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम स्टेशन पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और स्टेशन पुनर्विकास एवं रोड अंडर ब्रिज (RUB) निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं का निरीक्षण करने के साथ ही स्टेशन के आसपास के इलाकों का फील्ड निरीक्षण भी किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें