फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH पर दो मोटरसाइकिल की टक्कर, 5 लोग गंभीर रूप से घायल; एक महिला की इलाज के दौरान मौत

Fri, 06 Jun 2025 02:17 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: दिलीप कुमार ने बताया कि वे परिवार सहित अपनी पत्नी के बुआ के घर लालगंज जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। आगे क्या कुछ बताया, पढ़ें पूरी खबर।
विज्ञापन
घायल का अस्पताल में इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिला के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव के पास हुई, जहां दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गईं। घटना में गंभीर रूप से घायल एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सैराया थाना क्षेत्र के बहिलवारा गांव निवासी कंचन देवी (21 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतका दिलीप कुमार की पत्नी थीं। घटना के समय कंचन देवी अपने दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार थीं, जो भी इस दुर्घटना में घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर में घायल जवान की इलाज के दौरान मौत, गांव में शोक की लहर; कश्मीर के राजौरी में थे तैनात    

दिलीप कुमार ने बताया कि वे परिवार सहित अपनी पत्नी के बुआ के घर लालगंज जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। दुर्घटना में घायल अन्य लोगों में मुजफ्फरपुर जिले के सैराया थाना क्षेत्र के शिव कुमार के पुत्र दिलीप कुमार, वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र के गुड़मिया गांव निवासी सागर पासवान के पुत्र रंजन पासवान और अर्जुन पासवान के पुत्र मिथिलेश पासवान शामिल हैं।

सभी लोग अपने-अपने घर से काम करने इमादपुर जा रहे थे।घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिवार के लोग हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम पुलिस के कागजी कार्रवाई के बाद कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें