फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दहेज के लिए नवविवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल वाले फरार; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 15 Jul 2025 03:13 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: मृतका की भाभी कृष्णा देवी ने बताया कि शादी के बाद से ही सोने की चेन और अंगूठी की मांग को लेकर संगीता को प्रताड़ित किया जा रहा था। बीती रात पहले उसे बुरी तरह पीटा गया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मृतका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड के भेरोखड़ा गांव में दहेज को लेकर नवविवाहिता की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान वार्ड नंबर 4 निवासी 23 वर्षीय संगीता कुमारी के रूप में हुई है। संगीता की शादी वर्ष 2020 में विपिन साह के साथ हुई थी। दंपती की एक तीन वर्षीय बेटी भी है।

मृतका की मां और परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग संगीता से दहेज में सोने की चेन और अंगूठी की मांग कर रहे थे। जब मांग पूरी नहीं हुई तो उसकी लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि मृतका का पति विपिन साह किसी अन्य प्रदेश में एक निजी कंपनी में काम करता है और फिलहाल वहीं है। घटना के बाद से ससुर जयनारायण साह समेत ससुराल पक्ष के सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


पढ़ें:  पत्नी का वियोग बर्दाश्त नहीं कर पाया पति, फांसी लगाकर की आत्महत्या

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पातेपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतका के मायके वालों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

मृतका की भाभी कृष्णा देवी ने बताया कि शादी के बाद से ही सोने की चेन और अंगूठी की मांग को लेकर संगीता को प्रताड़ित किया जा रहा था। बीती रात पहले उसे बुरी तरह पीटा गया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद तीन साल की बेटी को वहीं छोड़कर सभी आरोपी फरार हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें