आरोपी को लेकर सदर अस्पताल पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वैशाली में स्कूल से घर लौटने के दौरान एक आठ साल की बच्ची को एक युवक ने आम की गाछी में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। हालांकि बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। यह घटना हाजीपुर के काजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की है, जो शनिवार की दोपहर घटी। हालांकि स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। उसके बाद घटना की जानकारी काजीपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार को दी।
यह भी पढ़ें- Election 2025: MP जावेद बोले- BJP ने देश की जनता में नफरत का जहर घोला, कांग्रेस इसे मोहब्बत की दुकान से हराएगी
जानकारी मिलते ही मौके पर थाना अध्यक्ष ने पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी और बच्ची को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में बच्ची और आरोपी का मेडिकल कराया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नागेंद्र राय उर्फ घटूं राय के पुत्र अजय राय के तौर पर हुई। वह राज मिस्त्री का काम करता है और वह दो बच्चे का पिता है।
घटना को लेकर पीड़ित बच्ची के परिजनों ने बताया कि बच्ची स्कूल से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक ने बच्ची को उठाकर आम के बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर शराबा करने पर आसपास के लोग जुट गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। परिजन ने बताया कि आम के गाछी में शराब की बिक्री की जाती है। वहां हमेशा शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है।
काजीपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी और बच्ची को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल लाया गया। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Bihar News: उत्तर कोयल नहर परियोजना को मिला नया जीवन, किसानों को मिल रहा मुआवजा; जल्द लगेगा कुटकु डैम में फाटक
वहीं, सदर एसडीपीओ वन ओमप्रकाश ने बताया कि काजीपुर थाना क्षेत्र में एक बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची और आरोपी को मेडिकल के लिए भेजा गया। आवेदन नहीं मिला है।