फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : 'पापा-माई को कष्ट नहीं होना चाहिए', चिट्ठी लिखी फिर जान दी; दो नंबर से UPSC एग्जाम में पिछड़ा था अंकित

Thu, 27 Nov 2025 08:05 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर में यूपीएससी परीक्षा में मात्र दो अंक से चूकने के बाद एक 25 वर्षीय परीक्षार्थी ने निराशा में आत्महत्या कर ली। युवक के पास से भावुक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें उसने अपनी इच्छा से जान देने की बात लिखी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
युवक ने किया सुसाइड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में एक यूपीएससी परीक्षार्थी ने आत्महत्या कर ली है। वह परीक्षा के परिणाम आने के बाद अवसाद में था। घटना के दौरान उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। मृतक की पहचान साहेबगंज प्रखंड के पकड़ी बसारत पंचायत के वार्ड 12 निवासी 25 वर्षीय अंकित कुमार मिश्रा के रूप में की गई है। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

परिजनों ने बताया कि अंकित पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था और पढ़ाई में काफी तेज था। वह यूपीएससी की तैयारी कर रहा था और इस वर्ष परीक्षा दी थी। हाल ही में आए यूपीएससी के परिणाम में वह मात्र दो अंकों से पिछड़ गया, जिसके बाद से वह निराश और परेशान रहने लगा था। उसकी शादी भी तय हो चुकी थी और मार्च 2026 में होने वाली थी।

विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
आत्महत्या से पूर्व उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें परीक्षा पास न कर पाने पर अपनी इच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी है। उसने अपने बड़े और छोटे भाई को एकजुट रहने तथा माता-पिता की देखभाल करने की हिदायत भी दी है। सुसाइड नोट में उसने “वंदे मातरम्, जय हिंद, अलविदा और जय शारदा मइया” भी लिखा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- Bihar : सीएम नीतीश कुमार ने युवाओं को दिया संदेश, कहा- 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता

पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया
वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर साहेबगंज थाना के एसएचओ सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया है। इस बाबत पीड़ित परिवार ने थाने में अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें