फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में डाक विभाग की अनोखी पहल: नेशनल पेट डे को लेकर प्रतियोगिता आयोजित, आप भी इस तरह ले सकते हैं भाग

Fri, 25 Apr 2025 02:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Unique Initiative of Postal Department: डाक विभाग ने एक अनोखी पहल की शुरुआत की है। नेशनल पेट डे पर एक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें आप कैसे भाग ले सकते हैं, नीचे खबर में बताया गया है।
विज्ञापन
पोस्टर दिखाकर जानकारी देते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाक विभाग ने एक अनोखी पहल की है। एनिमल लवर के लिए प्रतियोगिता की शुरुआत किया है। इसको लेकर डाक विभाग के इस अनोखी पहल की खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन




दअरसल, डाक विभाग द्वारा एनिमल लवर को लेकर इस अभियान की शुरुआत की गई है और डाक विभाग के द्वारा अब इसमें हिस्सा लेने वाले लोगों को 1.40 लाख जीतने का मौका दे रहा है। दअरसल, नेशनल पेट डे के अवसर पर डाक विभाग ने पेंट्स ऑफ इंडिया प्रतियोगिता शुरू की है, जिसमें टॉप टेन विनर को 40 हजार से 1.40 लाख रुपये का पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। साथ ही उनके पालतू पशु की तस्वीर इंडिया पोस्ट के आधिकारिक पिक्चर पोस्टकार्ड पर छापी जाएगी। इसमें जीतने वाले को इनाम दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार कैबिनेट में 34 प्रस्तावों पर सीएम नीतीश कुमार ने लगाई मुहर, इन विभागों में नौकरी की बहार

इसको लेकर कंपनी बाग में स्थित प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर शुंभ कुमार सिंह ने बताया कि हम लोगों ने एक अभियान की शुरुआत किया है। इसमें अब #Petsofindia फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने पालतू जानवर की एक शानदार तस्वीर फूल एचडी में क्लिक करें और फिर उसके बाद #Petsofindia हैशटैग के साथ Instagram पर पोस्ट करना होगा।

यह भी पढ़ें: नीट पेपरलीक केस का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार; तीन लाख का इनाम था, एसटीएफ ने पकड़ा

साथ ही @indiapost_dop को टैग और फॉलो करने के साथ ही पालतू जानवरों से प्यार करने वाले अपने तीन दोस्तों को टैग करना होगा। प्रतियोगिता के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। इसलिए पालतू जानवरों के मालिक समय सीमा समाप्त होने से पहले इस प्रतियोगिता में भाग जरूर लें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें