फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वैशाली में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने दो छात्राओं को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 26 Nov 2025 12:36 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली जिले के जारंग रामपुर चौक पर बुधवार सुबह कोचिंग जा रही दो छात्राएं आशी कुमारी और लक्ष्मी कुमारी तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। डंपर उन्हें साइकिल सहित कई मीटर तक घसीटता चला गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के लालगंज–फकुली मुख्य मार्ग स्थित जारंग रामपुर चौक पर बुधवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोचिंग पढ़ने जा रही दो छात्राओं को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में छात्राओं की पहचान आशी कुमारी और लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डंपर दोनों को साइकिल समेत कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
विज्ञापन


घटना के समय पूर्व प्रमुख शशि भूषण प्रसाद सिंह अपने दरवाजे पर झाड़ू लगा रहे थे। उन्होंने बताया कि अचानक तेज रफ्तार से बालू लदा डंपर आया और साइकिल पर जा रही छात्राओं को टक्कर मारते हुए काफी दूर तक घसीटता हुआ निकल गया। उन्होंने कहा कि वे किसी तरह भागकर अपनी जान बचा पाए, वरना और भी बड़ा हादसा हो सकता था।

ये भी पढ़ें- Bihar News: 12.43 करोड़ की संपत्ति मिली उत्पाद अधीक्षक के ठिकानों से, कहा- मैं बेकसूर हूं, मुझे फंसाया गया
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। पूर्व प्रमुख और ग्रामीणों ने चौक पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। इधर, बालू लदा डंपर टक्कर मारने के बाद सड़क पर ही छोड़ दिया गया, जबकि चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही बेलसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दोनों छात्राओं की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। आशी कुमारी को मुजफ्फरपुर और लक्ष्मी कुमारी को पटना रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार डंपरों पर रोक लगाने और इस मार्ग पर नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटनास्थल पर कैंप कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें