शिवहर जिले के एक गांव में बीती रात बाइक चोर ने आतंक मचाया और चार बाइक उड़ाकर ले गए। इतना ही नहीं, दर्जनों का बाइक का लॉक तोड़ने का प्रयास भी किया, जिसमें असफल रहे।
घटना जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के औरा गांव की है। जहां बीते रात अज्ञात चोरों ने अलग अलग घरों से चार बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने अजीत महतो, राजा कुमार, राणा विजय चौहान और अमोद कुमार सिंह की बाइक चोरी की गई है। कि
घटना को लेकर पीड़ित ने बताया कि प्रतिदिन दिन की तरह गांव के लोग अपने अपने घर मे सोये हुए थे। जब सुबह नींद खुली तो देखा गया कि बाइक गायब है। बताया कि जिस तरीके की घटना को अंजाम दिया गया है। वैसे प्रतीत होता है कि चोरों की संख्या 7,8 की थी।
इनके द्वारा चार बाइक चोरी की गई है, लेकिन दर्जनों घरों के दरवाजे लगे बाइक की लॉक को तोड़ने का प्रयास किया गया है। जब नहीं टूटी है तो उसे छोड़ दिया गया है। पीड़ित लोगों ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।