फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पुलिस की मुठभेड़ में ढेर हुआ लूट का मास्टरमाइंड! सीएसपी लूटकांड का खुलासा, आरोपी के पैर में लगी गोली

Fri, 03 Jul 2026 12:29 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

सीतामढ़ी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान रीगा सीएसपी लूटकांड का मुख्य आरोपी फेकन महतो घायल होकर गिरफ्तार हो गया। पुलिस ने उसके चार साथियों को भी दबोच लिया। आरोपियों के पास से हथियार, कारतूस और लूट में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद रीगा थाना क्षेत्र के चर्चित सीएसपी (कस्टमर सर्विस प्वाइंट) लूटकांड का खुलासा हो गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान इस मामले के मुख्य आरोपी एवं कथित मास्टरमाइंड फेकन महतो को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल
पुलिस अधीक्षक अमित रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि फेकन महतो रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर विशेष टीम ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा देखकर आरोपी ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें फेकन महतो के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

चार अन्य आरोपी भी गिरफ्तार
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियान तेज करते हुए मेहसौल थाना क्षेत्र के हुसैना पुल के पास से गिरोह के चार अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन कुमार, लड्डू कुमार, अविनाश कुमार और कमलेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी सीतामढ़ी और शिवहर जिले के रहने वाले हैं और संगठित तरीके से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


हथियार और बाइक बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी पिस्तौल, एक आधुनिक पिस्टल, कई जिंदा कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। इसके अलावा रीगा सीएसपी लूटकांड में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।

ये भी पढ़ें-  Bihar: जमीन विवाद का खूनी अंत! पट्टीदारों ने घर में घुसकर की मारपीट; इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम
विज्ञापन


एक जुलाई को हुई थी डेढ़ लाख रुपये की लूट
गौरतलब है कि एक जुलाई को रीगा थाना क्षेत्र स्थित एक सीएसपी केंद्र में हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर करीब 1.50 लाख रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लगातार जांच कर रही थी। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी जारी है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें