फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amrit Bharat Train : सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल आ गया; कल अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी

Thu, 07 Aug 2025 08:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar : सीतामढ़ी के लिए अच्छी खबर है। पुनौरा धाम से नई दिल्ली के लिए सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल शुक्रवार को   हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
जोधपुर से दिल्ली वंदे भारत सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन सोमवार को
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल शुक्रवार को पुनौरा धाम, सीतामढ़ी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। यह ट्रेन चले से लोगों का सीतामढ़ी से दिल्ली के बीच पड़ने वाले जिले के लोगों को राहत मिलेगी। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Love Affair : एक बच्चे की मां दो बच्चे के पिता के संग फरार, दोनों में एक साल से चल रहा था अफेयर

 सीतामढ़ी से चलेगी उद्घाटन स्पेशल 
सीतामढ़ी और दिल्ली के मध्य अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त अमृत भारत ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है। दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन यानी सीतामढ़ी-दिल्ली उद्घाटन स्पेशल (05599)  रक्सौल-नरकटियागंज-गोरखपुर-लखनऊ -कानपुर-गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली तक पहुंचेगी। यह ट्रेन सीतामढ़ी से 14.30 बजे खुलकर 15.15 बजे बैरगनिया, 16.10 बजे रक्सौल के साथ ही सिकटा स्टेशन पर भी 16.35 बजे रूकते हुए आगे प्रस्थान करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के नोटिस पर कसा तंज, कहा- गलती किसी और की, फिर भी जवाब मुझसे मांगा जा रहा

सिकटा में भी रूकेगी उद्घाटन स्पेशल
 भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 08 अगस्त को सीतामढ़ी और दिल्ली के मध्य चलने वाली सीतामढ़ी-दिल्ली उद्घाटन स्पेशल यानी अमृत भारत ट्रेन  (05599) के परिचालन का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर करेंगे। सीतामढ़ी-दिल्ली उद्घाटन स्पेशल (05599) सीतामढ़ी से 14.30 बजे खुलकर अगले दिन 14.00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन 15:15 बजे बैरगनिया, 16:10 बजे रक्सौल, 17:15 बजे नरकटियागंज, 18:20 बजे बगहा, 19:55 बजे सिसिवा बाजार, 20.30 बजे कप्तानगंज, 21:30 बजे गोरखपुर, 22:45 बजे बस्ती, 00:35 बजे गोंडा, 03:40 बजे लखनऊ,  06:00 बजे कानपुर सेंट्रल, 09:10  बजे टुंडला और 12:15 बजे गाजियाबाद रुकेगी। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें