पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन
- फोटो : अमर उजाला
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने मुजफ्फरपुर में एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा में आम बिहारी जनता का कोई असर नहीं दिख रहा, बल्कि केवल पार्टी वर्कर और चुनावी इच्छाधारी लोग शामिल हैं।
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यात्रा में कांग्रेस, राजद और सीपीएम के लोग घूम रहे हैं, जो टिकट की इच्छा लिए हुए हैं। उन्होंने कहा, "यात्रा में आम बिहारी नजर नहीं आ रहे, सिर्फ पार्टी कार्यकर्ता और इच्छाधारी ही दिख रहे हैं। पोस्टरों के ऊपर पोस्टर लगाए जा रहे हैं।"
पढ़ें: अनियंत्रित वाहन ने पांच को रौंदा, नानी और दो नातिन समेत चार की मौत; एक रेफर
बीजेपी नेता ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के बीच राजनीतिक असंगति को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि "जहां तेजस्वी राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री मानते हैं, वहीं राहुल गांधी बिहार के मुख्यमंत्री के संभावित उम्मीदवार पर चुप्पी साधते हैं।" हुसैन ने इसे जंगलराज के कालखंड से जोड़ते हुए बताया कि राहुल गांधी नाम लेने से बचते हैं, क्योंकि उन्हें उस दौर की याद है। शाहनवाज हुसैन ने निष्कर्ष निकाला कि यात्रा आम बिहारी की बजाय केवल पार्टी हित और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं की झलक पेश कर रही है।