फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोटें, हत्या की आशंका

Tue, 26 Aug 2025 02:56 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर सालीम इलाके में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं और पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मान रही है।
 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर सालीम इलाके में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को मौके पर सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह जब वे अपने काम पर निकले, तब उन्होंने खुदी हुई मिट्टी के खड्डे में शव देखा। मृतक स्थानीय नहीं लग रहा था और उसके सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। ग्रामीणों का अनुमान है कि किसी भारी हथियार से हमला किया गया और इसके बाद शव को वहीं फेंक दिया गया।
विज्ञापन


पढ़ें: अनियंत्रित वाहन ने पांच को रौंदा, नानी और दो नातिन समेत चार की मौत; एक रेफर
विज्ञापन


अहियापुर थाना के सब-इंस्पेक्टर बिट्टू कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस शव के फोटो सोशल मीडिया और थाने में साझा कर पहचान के प्रयास कर रही है। मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें