फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में SDM को धमकी, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Sat, 16 Aug 2025 08:59 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले में पूर्वी SDM अमित कुमार को मोबाइल पर धमकी भरा संदेश मिला। इस मामले में SDM ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई।
 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में पूर्वी अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) अमित कुमार को उनके मोबाइल फोन पर धमकी भरा संदेश मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने सदर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान पताही गांव निवासी संजीव कुमार राजन के रूप में हुई है। डीएसपी टू टाउन विनीता सिन्हा ने बताया कि धमकी और रंगदारी से जुड़े संदेश मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर BJP का हमला, कहा- उधार के गांधी, तेजस्वी से पूछा ऐसा सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि यह धमकी तब मिली, जब एसडीएम अमित कुमार अपने क्षेत्र में भ्रमण पर थे। फोन पर आए संदेश में धमकी और रंगदारी की बातें लिखी गई थीं। इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस धमकी के पीछे की वजह और आरोपी के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की तह तक जाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें