फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार न्यूज: अयोध्या से जनकपुरधाम के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय ट्रेन, सीतामढ़ी पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Tue, 24 Nov 2026 12:36 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

अयोध्या से जनकपुरधाम के लिए रवाना हुई अंतरराष्ट्रीय स्पेशल ट्रेन सरयू-कमला एक्सप्रेस मंगलवार देर रात करीब एक बजे सीतामढ़ी पहुंची। यहां जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने इसका स्वागत किया। 
विज्ञापन
(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और नेपाल के बीच रेल संपर्क मजबूत करने की दिशा में मंगलवार को ऐतिहासिक पहल हुई। दोनों देशों को जोड़ने वाली पहली अंतरराष्ट्रीय स्पेशल ट्रेन 'सरयू-कमला एक्सप्रेस' अयोध्या धाम से रवाना होकर मंगलवार देर रात करीब एक बजे सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पहुंची। मां जानकी की प्राकट्य स्थली सीतामढ़ी में ट्रेन के पहुंचते ही स्टेशन पर उत्सव जैसा माहौल बन गया। देर रात होने के बावजूद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता इसके स्वागत के लिए स्टेशन पहुंचे। लोगों ने ट्रेन और यात्रियों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

सांसद और जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सरयू-कमला एक्सप्रेस के सीतामढ़ी पहुंचने पर सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, जदयू एमएलसी आरती मेहता, सुरसंड विधायक, केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुंदरका और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के सचिव आलोक कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने ट्रेन के चालक दल और यात्रियों का स्वागत किया। समारोह के बाद सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को उसके अगले पड़ाव जनकपुरधाम के लिए रवाना किया।

अयोध्या और जनकपुर के बीच धार्मिक रिश्तों को मिलेगी मजबूती

इस रेल सेवा को भारत और नेपाल के सदियों पुराने धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने वाली पहल बताया जा रहा है। अयोध्या भगवान श्रीराम की नगरी है, जबकि जनकपुरधाम माता जानकी की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है। दोनों शहरों के बीच सीधा रेल संपर्क बनने से रामायण सर्किट के प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंचना आसान होगा।

इसका लाभ देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगा। साथ ही सीतामढ़ी और उत्तर बिहार के लोगों को भी धार्मिक यात्राओं के लिए बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध हो सकेगा।

सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी में पर्यटन-व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुंदरका और कैट के सचिव आलोक कुमार ने इस रेल सेवा को दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

उन्होंने उम्मीद जताई कि अंतरराष्ट्रीय रेल संपर्क बढ़ने से सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी। सीतामढ़ी के अलावा शिवहर, मधुबनी और आसपास के जिलों में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय व्यापार, परिवहन और अन्य कारोबारी गतिविधियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें