आपातकालीन सुविधाओं के लिए देखने में यह अच्छा, लेकिन असल जरूरत में बेकार।
- फोटो : amar ujala digital
बच्चों की जटिल सर्जरी के लिए सोचना दूर की बात
हालांकि, हाजीपुर सदर अस्पताल में 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सामान्य इलाज की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन जब बात बच्चों की जटिल सर्जरी की आती है, तो विशेषज्ञ डॉक्टरों और उपकरणों की कमी के कारण उन्हें भी पटना रेफर कर दिया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक जमीनी स्तर पर संसाधनों और मानव संसाधन का संतुलन नहीं बनाया जाएगा, तब तक जिला अस्पतालों पर बढ़ता दबाव और मरीजों का पटना की ओर पलायन नहीं रुकेगा। स्वास्थ्य विभाग के दावों और धरातल की हकीकत के बीच पिस रही वैशाली की जनता अब सरकारी व्यवस्था में सुधार की बाट जोह रही है।
(इनपुट- अभिषेक कुमार, वैशाली)