फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बाढ़ में डूबी सड़क, प्रशासन नहीं आया तो ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर बना डाला बांस का पुल

Thu, 06 Aug 2026 11:39 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण

सार

Bihar News: पश्चिम चंपारण के योगापट्टी प्रखंड में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से सड़क जलमग्न हो गई और गांव का संपर्क कट गया। प्रशासन की ओर से तत्काल व्यवस्था नहीं होने पर ग्रामीणों ने 10 हजार रुपये का चंदा जुटाकर बांस-लकड़ी का चचरी पुल बनाकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने चंदे से बनाया चचरी पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के योगापट्टी प्रखंड अंतर्गत चौमुखा पंचायत के खलवा बड़हरवा गांव में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से मुख्य सड़क करीब पांच फीट पानी में डूब गई है। सड़क जलमग्न होने से गांव का आसपास के क्षेत्रों से संपर्क पूरी तरह कट गया। प्रशासन की ओर से तत्काल कोई व्यवस्था नहीं होने पर ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से करीब 10 हजार रुपये का चंदा जुटाकर बांस और लकड़ी का चचरी पुल तैयार किया, जिससे पैदल आवागमन फिर से शुरू हो सका।

विज्ञापन


संपर्क टूटने से बढ़ी ग्रामीणों की मुश्किलें
सड़क पर पानी भर जाने से ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई, जबकि मरीजों, किसानों और अन्य लोगों को बाजार तथा अस्पताल जाने में कठिनाई झेलनी पड़ी। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन करीब एक हजार लोगों का आवागमन होता है। हर वर्ष बाढ़ के दौरान यह सड़क पानी में डूब जाती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

ग्रामीणों ने चंदा और श्रमदान से बनाया पुल
स्थिति गंभीर होने पर ग्रामीणों ने स्वयं पहल करते हुए चंदा इकट्ठा किया और श्रमदान के माध्यम से बांस व लकड़ी का चचरी पुल तैयार कराया। इस कार्य में कैलाश यादव, रंभू यादव, मालिक यादव, जितन यादव, खजानती यादव, अक्षय लाल यादव, बच्चा कुमार सहित कई ग्रामीणों ने आर्थिक सहयोग देने के साथ श्रमदान भी किया।
विज्ञापन


'भेजा गया है प्रस्ताव'
चौमुखा पंचायत के मुखिया मुकेन्द्र यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर उन्होंने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पंचायत के पास फिलहाल पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं है। स्थायी पुल और सड़क निर्माण के लिए संबंधित विभाग तथा जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: पटना समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में बारिश-वज्रपात के आसार; जानिए मौसम का हाल
विज्ञापन


स्थायी पुल की मांग तेज
मुखिया ने बताया कि मंगलपुर से बड़हरवा जाने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग पंचायत की विकास योजना में शामिल है। सरकारी स्वीकृति और राशि उपलब्ध होते ही यहां पीसीसी सड़क तथा स्थायी पुल का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बाढ़ के दौरान तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने और भविष्य में स्थायी पुल एवं सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें