फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रक्सौल में खुलेंगे विदेशी मुद्रा विनिमय काउंटर, अवैध कारोबार पर लगेगी रोक; आरबीआई का बड़ा कदम

Sun, 17 May 2026 07:58 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

भारत-नेपाल सीमा से जुड़े हजारों यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए राहत भरी बड़ी खबर सामने आई है। रक्सौल में वर्षों से चल रहे अवैध मुद्रा विनिमय और सट्टेबाजी के खेल पर अब शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-नेपाल सीमा से जुड़े हजारों यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए राहत भरी बड़ी खबर सामने आई है। रक्सौल में वर्षों से चल रहे अवैध मुद्रा विनिमय और सट्टेबाजी के कारोबार पर अब शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। लगातार मीडिया में मामला उठने और प्रशासनिक कार्रवाई के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रक्सौल में दो अधिकृत विदेशी मुद्रा विनिमय काउंटर खोलने का फैसला लिया है।

रक्सौल शहर की मुख्य सड़क स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा और सोना हॉल के समीप स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में विदेशी मुद्रा विनिमय काउंटर शुरू किए जाएंगे। 18 मई को आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक अर्जुन कुमार अरविंद इन दोनों काउंटरों का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

दरअसल, भारत-नेपाल सीमा पर लंबे समय से अवैध तरीके से नेपाली और भारतीय मुद्रा का विनिमय किया जा रहा था। कई जगहों पर इसकी आड़ में सट्टेबाजी और हवाला जैसे अवैध कारोबार संचालित होने की शिकायतें भी मिल रही थीं। रक्सौल रेलवे क्रॉसिंग के आसपास चल रहे ऐसे अवैध काउंटरों को लेकर मीडिया में लगातार खबरें सामने आ रही थीं। इसके बाद पुलिस ने दो अलग-अलग मौकों पर छापेमारी कर लाखों रुपये जब्त किए थे।

विज्ञापन


पढे़ं: सहरसा में दर्दनाक हादसा: कोसी नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत, सूचना के दो घंटे बाद भी नहीं पहुंची SDRF

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरबीआई ने अब अधिकृत विदेशी मुद्रा विनिमय सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से मुद्रा बदलने की सुविधा मिलेगी। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

सबसे अहम बात यह मानी जा रही है कि अधिकृत काउंटर खुलने के बाद वर्षों से फल-फूल रहे अवैध मुद्रा कारोबारियों और सट्टेबाजी संचालकों की मनमानी पर बड़ी रोक लगेगी। सीमा क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने की दिशा में इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें